HomeJharkhandरांची में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, 570 बोतलों के साथ...

रांची में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, 570 बोतलों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रांची: नशीले और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, सिमलिया में छापेमारी कर पुलिस ने 570 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को रिंग रोड स्थित हाजी चौक के पास प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, सिमलिया में छापेमारी की गई। इस दौरान WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP की 570 बोतलें बरामद हुईं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप को रांची के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे और इसे ऊंचे दामों पर खपाया जाता था।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

570 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments