HomeJharkhand25 दिन का छात्र आंदोलन खत्म, रांची में हजारों युवाओं ने निकाली...

25 दिन का छात्र आंदोलन खत्म, रांची में हजारों युवाओं ने निकाली भव्य आभार यात्रा

रांची। जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 25 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन बुधवार, 19 अगस्त को समाप्त हो गया। आंदोलन खत्म होने के बाद देर शाम राज्यभर से जुटे हजारों छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए राजधानी रांची में भव्य ‘आभार यात्रा’ निकाली।

मेन रोड स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचते ही यात्रा का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी से पूरा चौक गूंज उठा। इस दौरान छात्रों का फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत भी किया गया।

ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके छात्र

आभार यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं ढोल और नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमे। कई स्थानों पर युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे छात्रों ने उत्साह के साथ नारेबाजी की।

छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से युवाओं और छात्रों के हित में लिए गए फैसलों से उन्हें अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीद मिली है। इसी के प्रति धन्यवाद जताने के लिए यह आभार यात्रा निकाली गई।

‘धन्यवाद मुख्यमंत्री’ के नारों से गूंजी राजधानी

अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचकर छात्रों ने आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान ‘धन्यवाद मुख्यमंत्री’ समेत कई नारे लगाए गए। हजारों युवाओं की मौजूदगी से राजधानी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

आभार यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

25 दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद निकली इस आभार यात्रा ने रांची की सड़कों पर उत्सव का माहौल बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments