HomeJharkhandHEC को संकट से उबारने की कवायद तेज, 19 अगस्त को रांची...

HEC को संकट से उबारने की कवायद तेज, 19 अगस्त को रांची आएगी केंद्रीय संसदीय कमेटी

राँची। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) को उबारने के लिए कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कमेटी तीन दिवसीय दौरे पर 19 अगस्त को रांची आ रही है। कमेटी 20 अगस्त को एचईसी के तीनों प्लांट का स्थलीय निरीक्षण करेगी और उसी दिन झारखंड सरकार के सचिव के साथ अहम बैठक भी करेगी। सांसद तिरुचि शिवा के नेतृत्व वाली इस 6 सदस्यीय टीम में सांसद हंसमुख भाई पटेल समेत अन्य चार सांसद शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एचईसी के सीएमडी केएस मूर्ति और सभी निदेशक मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments