गेल (इंडिया) लिमिटेड के पटना सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) क्षेत्र के अंतर्गत पटना एवं आसपास के क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने, गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अन्य संबंधित कार्य गेल द्वारा अधिकृत संविदाकारों एवं उनके कर्मियों के माध्यम से किए जा रहे हैं।
गेल ने आम जनता से अपील की है कि गैस कनेक्शन प्रदान करने, पाइपलाइन बिछाने अथवा अन्य संबंधित कार्यों के लिए किसी भी संविदाकार, कर्मचारी, फील्ड कर्मी या अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार की नकद राशि का भुगतान न करें।
गेल ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति गेल से संबंधित होने का दावा करते हुए गैस कनेक्शन, पाइपलाइन कार्य अथवा किसी अन्य सेवा के नाम पर नकद राशि, कमीशन या किसी प्रकार की अनधिकृत राशि की मांग करता है, तो उसे कोई भुगतान न किया जाए। ऐसी किसी भी मांग अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल गेल के संबंधित कार्यालय या अधिकृत माध्यम को दी जाए।
गेल ने स्पष्ट किया है कि गैस पाइपलाइन एवं कनेक्शन से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता एवं उपभोक्ता हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और बिना अधिकृत रसीद अथवा दस्तावेज के कोई भुगतान न करें।


