रांची: एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के अन्तर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम ( सत्य-प्रेम सभागार) रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग प्रभु जी लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था द्वारा 16 जून 2024 से लगातार जारी है वहां रह रहे एक प्रभु जी जिसका नाम मो.असरफ है वह 16 जून 2024 को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में लाये गये थे।वह अपनी याददाश्त खो चुके थे। उन्हें कुछ भी याद नहीं था उनका समुचित इलाज शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डाॅ. एचपी. नारायण की देखरेख में चल रहा था, उनके प्रयास से मो.असरफ की याददाश्त 23 अगस्त को वापस आ गई और वह अपने घर जाने की जिद करने लगा। उसने अपने घर का पता और अपने भाई का मोबाईल नं संस्था के पदाधिकारियों एव उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों को दी, उसके बाद पुंदाग थाना के अफसर इंचार्ज से कह कर उसके भाई को फोन कराया गया। उसका भाई गुरुवार को रांची आकर अपने भाई को पुंदाग थाना के प्रभारी संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी आश्रम के सेवासाथी चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार,मनोज कुमार पंडित गौरव कुमार, कम्पाउण्डर अशोक ठाकुर,सुधीर कुमार, उत्तम कुमार, पुरणमल सर्राफ, विशाल जालान, ओम प्रकाश सरावगी की उपस्थिति में अपने भाई को वापस अपने घर दरभंगा बिहार ले गए।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

