HomeJharkhandजयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में 78 खिलाड़ी हुए सम्मानित

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में 78 खिलाड़ी हुए सम्मानित

उम्मीद फाउंडेशन ने खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को किया पुरस्कृत

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर उम्मीद फाउंडेशन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोच और खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया। बुधवार को सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 समारोह में कुल 78 खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा डॉ महुआ मांजी ने खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अलग अलग कैटेगरी में उन्हें सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखलाया। खेल और राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सांसद ने कहा कि राज्य के खिलाड़यों अपनी प्रतिभा से झारखंड और देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उम्मीद फाउंडेशन उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ा रहा है।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का खेल के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। उम्मीद फाउंडेशन उनके जंयती पर खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित कर रही है। उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि वे अपना बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रौशन करते रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सचिव निरंजन भारती ने किया। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा मोर्चा प्रदीप मिर्धा ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो, नंदलाल नायक, राम अवतार केरकेट्टा, मनोज कुमार यादव, सोमनाथ मुंडा, संगीता तिर्की, मुकेश भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments