HomeJharkhand60-40 नियोजन नीति : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन का 17 अप्रैल मुख्यमंत्री...

60-40 नियोजन नीति : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन का 17 अप्रैल मुख्यमंत्री आवास घेराव,19 को झारखंड बंद

त्रिदिवसीय 72 घंटे का महाआन्दोलन 17 अप्रैल मुख्यमंत्री आवास घेराव, 18 अप्रैल मशाल जुलूस, 19 अप्रैल को झारखंड बंद - छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो

राँची:

60_40 नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने त्रिदिवसीय 72 घंटे का महाआन्दोलन करने का ऐलान किया है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रेस वार्ता कर कहा की 60_40 नियोजन नीति के खिलाफ तथा झारखंड में झारखंडीयों का नौकरी की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन पिछले चार महीनों से शीतकालीन सत्र हो बजट सत्र के दौरान लगातार कई डिजिटल तथा फिजिकल आंदोलन को एतिहासिक सफल बनाया है लेकिन वर्तमान झारखंड विरोधी सरकार हमारी मांगों पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार के इस रवैये से झारखंडी छात्र बाध्य होकर मजबूरन त्रिदिवसीय 72 घंटे का महाआन्दोलन करने का ऐलान किया है जो 17 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे सम्पूर्ण झारखंड के छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करके सोये हुए मुख्यमंत्री को जगाने का काम किया जायेगा, तथा 18 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को शाम 5 बजे सम्पूर्ण झारखंड के प्रखंड सह जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जायेगा तथा 19 अप्रैल 2023 दिन को सम्पूर्ण झारखंड बंद किया जायेगी, आकस्मिक मेडिकल सेवा को बंदी से मुक्त रखा जायेगा l
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन को एतिहासिक सफल बनाने को लेकर आदिवासी छात्र संघ, आइसा छात्र संघ, आदिवासी सिंगल अभियान, आदिवासी जन परिषद, आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के अलावा अन्य संघठन ने समर्थन दिया है l
प्रेस कांफ्रेंस में छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, अमनदीप मुंडा, मनोज उरांव, योगेश भारती, अशोक नायक, रवीन्द्र, सूरज मंडल के अलावा अन्य छात्र शामिल थे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments