HomeJharkhandबिरेंद्र प्रधान बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड का बढ़ा प्रतिनिधित्व

बिरेंद्र प्रधान बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड का बढ़ा प्रतिनिधित्व

26 वर्षों की संगठनात्मक निष्ठा और अनुभव को मिला राष्ट्रीय दायित्व

रांची:- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

26 वर्षों से पार्टी से जुड़े श्री प्रधान ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए झारखंड में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जिला एवं प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बिरेंद्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार, युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इसी क्रम में जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिरेंद्र प्रधान ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिरेंद्र प्रधान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके लंबे संगठनात्मक योगदान का सम्मान बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments