HomeJharkhandझारखंड JPSC-JSSC Protest: JSSC सचिव के आवास पर CID की रेड, पूछताछ...

झारखंड JPSC-JSSC Protest: JSSC सचिव के आवास पर CID की रेड, पूछताछ जारी

JSSC CGL जांच में CID का शिकंजा, सचिव से पूछताछ के बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच

JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID ने अपनी जांच और तेज कर दी है। सोमवार को CID की टीम ने JSSC कार्यालय पहुंचकर सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की और परीक्षा से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। इससे पहले सचिव के आवास पर भी CID की छापेमारी हो चुकी है।

जांच के दायरे को अब और बढ़ाते हुए CID JSSC CGL में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने की तैयारी में है। अधिकारियों की नजर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी तमाम अनियमितताओं और संदिग्ध मामलों पर है। जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी की भूमिका संदिग्ध या दोषी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments