HomeJharkhandचीनी और प्याज के दाम गिरे, आम लोगों को मिली राहत; सरकार...

चीनी और प्याज के दाम गिरे, आम लोगों को मिली राहत; सरकार की सख्ती का दिखा असर

रांची:- महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। बाजार में आपूर्ति बढ़ने और सरकार की सख्ती के बाद चीनी और प्याज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के एक्स-मिल भाव में करीब ₹15 प्रति किलो तक की कमी आई है।

एक सप्ताह पहले चीनी का एक्स-मिल भाव करीब ₹68 प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो अब घटकर लगभग ₹53-55 प्रति किलो रह गया है। महाराष्ट्र में चीनी का भाव ₹51-52 और कोलकाता में थोक भाव करीब ₹53 प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि, थोक बाजार में आई गिरावट का पूरा असर अभी खुदरा बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है।

चीनी की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की तैयारी की है। करीब 80 हजार टन की चार खेप निर्यातक देशों के बंदरगाहों से रवाना भी हो चुकी हैं।

इसके अलावा, चीनी डीलरों के लिए 30 नवंबर तक अधिकतम 400 टन स्टॉक रखने की सीमा तय की गई है। वहीं, 1 सितंबर से बड़े थोक उपभोक्ता 15 दिन की खपत से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेंगे।

21 से 26 अगस्त के बीच चीनी के थोक भाव में गिरावट:

  • दिल्ली: ₹6,600 से ₹6,000 प्रति क्विंटल
  • कानपुर: ₹6,650 से ₹6,050
  • रायपुर: ₹6,600 से ₹5,800
  • मुंबई: ₹6,700 से ₹5,800
  • रांची: ₹6,700 से ₹6,100
  • कोलकाता: ₹6,750 से ₹6,000

अगर यह गिरावट खुदरा बाजार तक भी पहुंचती है, तो आने वाले दिनों में घरेलू बजट पर महंगाई का दबाव कुछ कम हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments