HomeBiharगया में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में...

गया में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

Gaya News : गया जी में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि चारों लोग 30 फीट गहरे कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया. घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुएं के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण यह हादसा हुआ. मोटर ठीक करने के दौरान चारों ग्रामीण इसकी चपेट में आ गये. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.

रोते बिलखते परिजन

दो शव कुएं से बाहर निकाले गये

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. अब तक दो लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन की निगरानी में कुएं से दोनों अन्य लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है.

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

डीएसपी शेरघाटी ने बताया हादसे का घटनाक्रम

डीएसपी शेरघाटी ने बताया कि कुएं की गहराई करीब 30 फीट है. कुएं में मोटर से संबंधित काम करने के लिए लोग नीचे उतरे थे. इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गयी.

डीएसपी शेरघाटी

आपदा राहत कोष से मिलेगा चार-चार लाख का मुआवजा

डोभी बीडीओ ने बताया कि जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गयी है. हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष के माध्यम से प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करायी जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments