HomeJharkhandआईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई पुनर्गठित

आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई पुनर्गठित

डॉ.अनंत सिन्हा अध्यक्ष व डॉ.शंभू प्रसाद सिंह सचिव मनोनीत।

रांची:

आइएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया है। इस संबंध में बुधवार को आइएमए के झारखंड राज्य इकाई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह और अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिंह द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि डॉ.अनंत सिन्हा को आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा डॉ.शंभू प्रसाद सिंह को सचिव, डॉ.अमित मोहन को उपाध्यक्ष,डॉ.राजेश को कोषाध्यक्ष व डॉ.लाल मांझी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
उक्त पदधारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए आइएमए की झारखंड इकाई के सचिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह और अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के पदधारियों की कार्यकारिणी कमेटी पुनर्गठित होने व नए पदधारियों के चयन से आईएमए के हित में और अधिक बेहतर कार्य संभव हो सकेगा। आइएमए की ओर से कार्यकारिणी कमेटी के सभी पदधारियों को शुभकामनाएं दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments