HomeJharkhandपलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड...

पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार

ड्यूटी कमान देने के एवज में मांगी थी रिश्वत, साहब के नाम पर भी वसूली की कर रहा था मांग

पलामू। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी पलामू की टीम ने होमगार्ड कार्यालय के एक मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी ड्यूटी कमान कटवाने के लिए जेएचजी कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्हें संबंधित अधिकारी ने मुंशी से मिलने को कहा। आरोप है कि मुंशी सकेन्द्र और तुलसी ने ड्यूटी कमान देने के एवज में अधिकारी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने जब दोबारा अधिकारी से मुलाकात की, तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि चार महीने में 1 लाख 20 हजार रुपये मिलते हैं, तो 10 हजार रुपये देने में क्या परेशानी है।

रिश्वत की इस मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। इसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसके बाद एसीबी पलामू की धावा दल ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी मुंशी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

फिलहाल एसीबी की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments