HomeJharkhandबेड़ो में 6 नवंबर से होगा राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल...

बेड़ो में 6 नवंबर से होगा राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख रुपये

11 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, खिलाड़ियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

बेड़ो। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को फुटबॉल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बेड़ो के जरिया स्टेडियम में राजीव गांधी विधानसभा स्तरीय सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट 6 नवंबर से शुरू होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 70 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

हसीबुल अंसारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और फुटबॉल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।

प्रेस वार्ता में मंत्री के प्रतिनिधि मुदस्सिर हक, गंगा मुंडा, फहीम, मुस्लिम, रियाज, रवीन मिंज, चिना, तवकीर, अरविंद, बुधराम, गोवर्धन, चम्पा, रवि और सिंगलु समेत युवा कांग्रेस एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments