HomeCultureझारखंड में बदला स्कूलों की छुट्टी का आदेश, 28 अगस्त को रहेंगे...

झारखंड में बदला स्कूलों की छुट्टी का आदेश, 28 अगस्त को रहेंगे सरकारी स्कूल बंद

झारखंड में रक्षाबंधन के दिन सरकारी स्कूल खोलने के फैसले में बदलाव किया गया है। पहले 28 अगस्त को स्कूलों में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत खेल गतिविधियां आयोजित करने का आदेश दिया गया था।

अब विभाग ने कार्यक्रम की तारीख में बदलाव करते हुए 28 अगस्त 2026 को सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी बरकरार रखने का फैसला किया है। 28 अगस्त को प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम को दूसरी तारीख पर कराने की तैयारी है।

इस फैसले से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिली है। रक्षाबंधन के मौके पर अब सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments