HomeJharkhandजमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान...

जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान ध्वस्त, भारी विरोध के बीच चला ढाई घंटे अभियान

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला मकान के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारी विरोध के बीच प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से मकान को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा दिया।

जानकारी के अनुसार, खाता संख्या 265 और प्लॉट संख्या 157 की करीब तीन डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर दो मंजिला मकान का निर्माण कराया गया था। प्रशासन की ओर से जमीन खाली कराने का प्रयास पिछले करीब आठ वर्षों से किया जा रहा था।

कार्रवाई के लिए जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार और दंडाधिकारी एसपी रुद्रो के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को मकान से बाहर निकाला गया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। करीब ढाई घंटे चले अभियान के बाद दो मंजिला मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments