HomeJharkhandहटिया-बानो रेल सफर होगा बेहद सस्ता, सिर्फ ₹55 में चलेगी स्पेशल ट्रेन;...

हटिया-बानो रेल सफर होगा बेहद सस्ता, सिर्फ ₹55 में चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए रूट और टाइमिंग

रांची:– यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन का सामान्य किराया महज ₹55 रखा गया है, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बस के मुकाबले काफी कम खर्च करना पड़ेगा।

ट्रेन संख्या 08631/08632 के रूप में चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को हटिया से बानो और फिर बानो से हटिया तक सुविधा देगी। हटिया से ट्रेन सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और 11:30 बजे बानो पहुंचेगी। वापसी में बानो से ट्रेन शाम 4:30 बजे खुलेगी और शाम 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव बालसिरिंग, लोदमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में छह सामान्य श्रेणी के कोच और दो SLRD कोच लगाए जाएंगे। यह पूरी तरह अनारक्षित ट्रेन होगी, यानी यात्री सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

⏰ हटिया से बानो टाइमिंग

  • हटिया — 9:15 बजे
  • बालसिरिंग — 9:30 बजे
  • लोदमा — 9:41 बजे
  • कर्रा — 9:53 बजे
  • गोविंदपुर रोड — 10:06 बजे
  • बकसपुर — 10:20 बजे
  • पोकला — 10:30 बजे
  • पकरा — 10:38 बजे
  • कुरकुरा — 10:48 बजे
  • महाबुआंग — 11:00 बजे
  • बानो — 11:30 बजे

⏰ बानो से हटिया वापसी

  • बानो — 4:30 बजे
  • महाबुआंग — 4:40 बजे
  • कुरकुरा — 4:50 बजे
  • पकरा — 5:00 बजे
  • पोकला — 5:08 बजे
  • बकसपुर — 5:16 बजे
  • गोविंदपुर — 5:30 बजे
  • कर्रा — 5:43 बजे
  • लोदमा — 5:58 बजे
  • बालसिरिंग — 6:10 बजे
  • हटिया — 7:00 बजे

रेलवे की इस पहल से बानो, कर्रा, तोरपा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रूट पर सस्ती और सुविधाजनक रेल सेवा की मांग की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments