गिरिडीह:– रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर सामने आई। गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
मेयर प्रमिला मेहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी बहन के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर दोनों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और अपनापन साफ नजर आया। रक्षाबंधन की यह तस्वीर राजनीतिक गतिविधियों से इतर रिश्तों की गर्माहट और भाई-बहन के स्नेह को दर्शाती नजर आई।


