HomeJharkhandदेवघर नगर निगम बोर्ड की बैठक में 43 एजेंडों पर लगी मुहर,...

देवघर नगर निगम बोर्ड की बैठक में 43 एजेंडों पर लगी मुहर, 3,600 स्ट्रीट लाइट और पर्वों की सफाई पर बड़े फैसले

देवघर: नगर निगम बोर्ड की मंगलवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास, सफाई, पेयजल व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों से जुड़े 43 एजेंडों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक में 28 सितंबर को प्रकाशित एक समाचार को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए नाराजगी भी जताई गई।

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शहर में 3,600 आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने और बिजली संबंधी कार्यों के लिए दो नई मिस्त्री टीम गठित करने को मंजूरी दी गई।

बैठक में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चापाकलों की ऊंचाई बढ़ाने, सिल्ट की सफाई तथा पानी टैंकर और आरओ वाटर के शुल्क निर्धारण पर भी सहमति बनी। पलवारा चौक, पुराना बस स्टैंड और टाउन हॉल समेत विभिन्न स्थानों पर पार्क, हॉल और ओपन जिम विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को लेकर MSWM एजेंसी को सुधार की चेतावनी दी गई। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अनुबंध समाप्त करने की संभावना जताई गई। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दंड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रात्रि सफाई और शहर में सीसीटीवी लगाने से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए।

बैठक में 1,086 पीएम आवास लाभुकों को राशि भुगतान करने तथा पार्षदों के लंबित मानदेय के भुगतान को भी स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद मेयर रवि राउत और उप महापौर टिप चटर्जी ने लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments