HomeHealthकोडरमा: कूड़े में मिलीं लाखों की एक्सपायर दवाएं, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था...

कोडरमा: कूड़े में मिलीं लाखों की एक्सपायर दवाएं, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था कटघरे में

कोडरमा के स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवाएं कूड़े में!

कोडरमा के सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी दवाइयों की बर्बादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी मात्रा में दवाएं एक्सपायर होने के बाद अस्पताल परिसर के पीछे मिट्टी और कचरे के ढेर में दबाई गईं।

बताया जा रहा है कि इनमें कई दवाएं जनवरी से मार्च 2025 के बीच ही एक्सपायर हो चुकी थीं। दवाओं में इंजेक्शन, टैबलेट, सिरप और अन्य मेडिकल सामग्री शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

एक ओर गरीब और ग्रामीण मरीज दवाओं के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी दवाओं के इस तरह एक्सपायर होने से स्वास्थ्य केंद्र की दवा भंडारण और वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब सवाल है—
❓ इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं समय रहते मरीजों तक क्यों नहीं पहुंचीं?
❓ दवाओं की एक्सपायरी की निगरानी कौन कर रहा था?
❓ सरकारी धन की इस बर्बादी की जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments