HomeHealthRIMS में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों और डॉक्टरों के...

RIMS में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट; इमरजेंसी सेवा पर भी उठे सवाल

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में आक्रोश जताया, जिसके बाद डॉक्टरों और परिजनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में शोएब और तबरेज घायल हुए। शोएब को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि तबरेज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, इटकी निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। इसके बाद डॉक्टरों पर दो परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा।

रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र ने कहा कि डॉक्टरों के साथ आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं, जिससे चिकित्सकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट नहीं की गई थी। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित होकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीज घंटों एंबुलेंस में इलाज का इंतजार करते नजर आए। हालांकि, रिम्स के एमएस कैलाश त्रिपाठी ने कहा कि इमरजेंसी सेवा बंद नहीं हुई थी। उन्होंने माना कि घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति के कारण कुछ लोगों को परेशानी हुई।

रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। डॉक्टरों और मरीजों के बीच विवाद की घटनाओं को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments