HomeJharkhandझारखंड हाईकोर्ट में आज तीन नए जज लेंगे शपथ, मनोज प्रसाद समेत...

झारखंड हाईकोर्ट में आज तीन नए जज लेंगे शपथ, मनोज प्रसाद समेत तीनों की नियुक्ति

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिलने जा रहे हैं। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा 23 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह 10:15 बजे आयोजित होगा।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। तीनों न्यायिक अधिकारी इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। मनोज प्रसाद गढ़वा, अखिल कुमार साहिबगंज और राम शर्मा डालटनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित थे।

झारखंड हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी तीनों न्यायाधीशों के 23 सितंबर को सुबह 10:15 बजे शपथ ग्रहण की सूचना जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments