HomeJharkhandसंत माइकल्स स्कूल, जाजपुर के छात्रों का CBSE 12वीं में शानदार प्रदर्शन

संत माइकल्स स्कूल, जाजपुर के छात्रों का CBSE 12वीं में शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) बारहवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार 13/05/2026 को जारी हुआ, जिसमें संत माईकल्स स्कूल जाजपुर, रांची के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

विज्ञान संकाय टॉपर्स
🥇 शौर्य नंदन – 94.6%
🥈 पारुल कुमारी – 92.4%
🥉 स्पर्श दीप – 88.8%

वाणिज्य संकाय टॉपर्स
🥇 अक्षत – 90.2%
🥈 अनुराग भारती – 86.6%
🥉 प्रांजल केडिया – 84%

परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में अत्यंत खुशी देखी गई। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों तथा अपनी निरंतर मेहनत को दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पिता सिन्हा ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि “मेहनत ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि विद्यालय, भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के छात्र शौर्य नंदन ने कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के कारण उसे यह सफलता प्राप्त हुई। उसने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने शिक्षकों एवं परिजनों को दिया।

छात्रा पारुल कुमारी ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर सैंपल पेपर, प्रश्न बैंक एवं अतिरिक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही, जिससे परीक्षा की तैयारी में काफी सहायता मिली और निरंतर अभ्यास का लाभ प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments