HomeJharkhandदेवघर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार लालू...

देवघर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार लालू यादव की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के समीप शुक्रवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार 48 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग छठ पूजा की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के बाद वे कार से अपने घर मोहनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बड़े ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान लालू यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों का देवघर के निजी अस्पतालों में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। छठ पूजा की तैयारी और गंगा स्नान के बाद घर लौट रहे परिवार के लिए यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments