HomeJharkhandRPC ELECTION 2021:संजय मिश्रा रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, जावेद अख्तर...

RPC ELECTION 2021:संजय मिश्रा रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, जावेद अख्तर सचिव व पिंटू दूबे उपाध्यक्ष बने

अभिषेक सिन्हा सह सचिव और सुशील सिंह मंटू बने काेषाध्यक्ष ।

राँची:

रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष संजय मिश्रा चुन लिए गए हैं। वहीं सचिव जावेद अख्तर चुने गए। संजय मिश्रा को कुल 371 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। दूसरे स्थान पर रहे अखिलेश सिंह को कुल 278 और तीसरे स्थान पर रहे आनंद कुमार को 117 वोट मिले।

संजय मिश्रा ( अध्यक्ष – राँची प्रेस क्लब)

वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर पिंटू दूबे चुने गए है। पिंटू दूबे को कुल 193 वोट मिले। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे जयशंकर को 192 वोट मिले। तीन बार रिकाउंटिंग कराने के बाद मात्र एक वोट से पिंटू दूबे को कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई। वहीं, सचिव पद पर भी जावेद अख्तर और दिव्यांशु कुमार के बीच कड़ा मुकबला हुआ। पर, जावेद की जीत हुई है। उन्हें 288 वोट मिले। 280 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर दिव्यांशु कुमार रहे। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा को कुल 200 वोट मिले और वे विजेता बने।

राँची प्रेस क्लब के सभागार में मतगणना की गिनती

वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर सुशील कुमार मंटू को 288 मत मिले और वे विजयी हुए। 201 वाेट लाकर कुमार साैरभ दूसरे स्थान पर रहे। प्रेस क्लब की आमसभा 24 दिसंबर काे हुई, मतदान 26 दिसंबर को हुआ था। 27 दिसंबर की सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हो चुके थे। कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए मतों की गिनती देर रात तक जारी थी।

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी रांची प्रेस क्लब को देश का आदर्श प्रेस क्लब बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

कार्यकारिणी के रूप में चुने गए सदस्य

  1. रुपम
  2. मानिक बोस
  3. रंजन संजय कुमार
  4. शानू किसलय
  5. धर्मेंद्र गिरी
  6. परवेज कुरैशी
  7. राज वर्मा
  8. सुनील गुप्ता
  9. राकेश कुमार
  10. दीपक जयसवाल

कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवारों को मिले मत

अरविंद कुमार 215
राजू प्रसाद 214
जावेद रमीज 213
अमलेश नंदन 211
कृष्ण कुमार पांडेय 206
आकाश कुमार 179
रामाशीष पांडेय 170
शकील अख्तर 161
चंद्रशेखर उपाध्याय 160
विजय मिश्रा 147
मयंक कुमार 142
चंदन कुमार 140
शाहिद गुलाम 115
विनय कुमार 116
जयगोविंद प्रसाद 99
सुरज कुमार पंडित 94
बसंत कुमार पंकज 71
सुभाष शेखर 66

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments