रांची: स्वर्गीय डॉ. सुरेश्वर पांडेय की जन्मतिथि के अवसर पर RJSP कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की कार्यकारी निदेशक डॉ. पल्लवी पांडेय अपनी टीम के साथ चिरौंदी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर अस्पताल की ओर से वृद्धाश्रम के लोगों के बीच भोजन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। टीम ने उनके साथ कुछ समय बिताकर खुशियां साझा कीं और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
डॉ. पल्लवी पांडेय ने संस्था की ओर से भरोसा दिलाया कि समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी। इस दौरान आनंद पांडेय, मुकेश नंद तिवारी, रमा कुमारी और इमरान मौजूद रहे।

