Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandगढ़वा में राष्ट्रीय जनता दल ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की...

गढ़वा में राष्ट्रीय जनता दल ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई

जन नायक की जयंती पर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

गढ़वा:

राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय अशोक विहार, गढ़वा में जन नायक कपूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर भागवत यादव ने किया। कार्यक्रम में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर यह संकल्प लिया कि – भारतीय संविधान की रक्षा हेतु पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के महासचिव सुरेश विश्वकर्मा, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, मझियाओ प्रखंड अध्यक्ष शेख शकील खान, हरीनाथ चंद्रवंशी, डॉ रईश, वीरेंद्र सोनी, प्रमोद उपाध्याय, राज कुमार प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, अशोक पासवान, धनंजय ठाकुर एवं दुदुन उपाध्याय सहित राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments