HomeCrimeरांची में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और...

रांची में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डोम टोली तालाब पट्टी क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद अनस एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी से लगातार मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 की शाम डोमटोली क्षेत्र में छापेमारी की। जांच के दौरान सफेद रंग की सफारी गाड़ी संख्या JH10AX-6212 को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी और आरोपी के पास से मादक पदार्थ समेत कई सामान बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 16 ग्राम गांजा, 4,700 रुपये नकद और एक आईफोन-13 बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की जा रही टाटा सफारी गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अनस कुरैशी (करीब 24 वर्ष), पिता- मोहम्मद मकसूद कुरैशी, निवासी डोमटोली थाना लोअर बाजार, जिला रांची के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोअर बाजार थाना कांड संख्या 150/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

इस कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments