रांची:– मेहनत, लगन और हौसले की कहानी लिखते हुए एक साधारण परिवार की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सब्जी बेचकर परिवार का गुजर-बसर करने वाले पिता की बेटी ने UGC NET परीक्षा में 92.57 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इतना ही नहीं, छात्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में भी टॉप कर परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और लगातार मेहनत ने यह मुकाम हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा की उपलब्धि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कहते हैं, हालात चाहे कितने भी मुश्किल हों, अगर हौसला मजबूत हो तो मंजिल जरूर मिलती है। 🎓✨


