HomeJharkhandचौका में NH-33 पर यात्री बस पलटी, गिरिडीह निवासी समेत 3 घायल;...

चौका में NH-33 पर यात्री बस पलटी, गिरिडीह निवासी समेत 3 घायल; 25 यात्री थे सवार

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास टाटा-रांची हाइवे NH-33 पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही ओम शिवम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गिरिडीह निवासी सुखदेव दास समेत एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि बस में कुल 25 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से यात्रियों और लगेज को लेकर रांची जा रही थी। हादसे के बाद अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों की मदद से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इधर, बस पलटने के कारण NH-33 पर बड़ामटांड़ से झाबरी तक सड़क की एक लेन कुछ समय के लिए बाधित रही। पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments