HomeCareerNEET-PG परीक्षा को लेकर रांची में 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा, 30...

NEET-PG परीक्षा को लेकर रांची में 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा, 30 अगस्त को लागू रहेगा आदेश

रांची: NEET-PG 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 30 अगस्त 2026 को रांची के चार परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को देखते हुए केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने BNSS की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है। निषेधाज्ञा 30 अगस्त की सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र अथवा हरवे हथियार लेकर चलने और किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सरकारी कार्य में तैनात पदाधिकारियों और कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को आदेश में निर्धारित अपवाद के तौर पर रखा गया है।

रांची के इन चार केंद्रों पर होगी परीक्षा

  1. Ram Tahal Choudhary Institute of Technology (RTCIT), Anandi, Ormanjhi Block Chowk
  2. Arununma Technical Services Pvt. Ltd., Pragati Path, Road No. 6, Samlong, Lower Chutia
  3. ICube Digital, Near Medanta Hospital, Cafeteria Building, Irba
  4. Oxford Public School, Old H.B. Road, Pragati Path

जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की भीड़, अव्यवस्था या कदाचार की स्थिति को रोकना है।

जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर: 9430328080

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments