HomeJharkhandहज़ारीबाग़ में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 से अधिक हुए घायल

हज़ारीबाग़ में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 से अधिक हुए घायल

जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस शनिवार को ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल पैसेंजर लेकर जमुआ (भारकट्टा) से रांची आ रही विजय रथ बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दर्जन भर से ज़्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस शनिवार को ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना हादसा बगोदर-हजारीबाग NH-522 (टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बाँहे मोड़) पर हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय रथ बस जो गिरीडीह के जमुआ से राँची के लिए रवाना हुई थी, वह घटना शनिवार सुबह हज़ारीबाग़ के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बन्हे मोड़ के समीप एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विजय रथ नामक बस का नंबर JH-02 AJ-1638 है। इस हादसे में 18 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावे एक महिला समेत कई अन्य को गंभीर चोट लगी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है । गंभीर रूप से घायल यात्रियों का हजारीबाग रेफर कर दिया गया है ।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments