HomeJharkhandदेवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, 5 घंटे बाद...

देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, 5 घंटे बाद चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; संचालक फरार

देवघर। झारखंड के देवघर में अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे स्थित फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

चार दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे तक की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखे होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों, लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था।

मोबाइल बंद कर मौके से गायब हुआ फैक्ट्री संचालक

घटना के बाद फैक्ट्री संचालक गुड्डू बरनवाल के मौके से गायब होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालन और वहां भारी मात्रा में केमिकल रखे जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अवैध फैक्ट्री संचालक पर होगी कार्रवाई

मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कारदेवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, 5 घंटे बाद चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; संचालक फरार

देवघर। झारखंड के देवघर में अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे स्थित फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

चार दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे तक की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखे होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों, लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था।

मोबाइल बंद कर मौके से गायब हुआ फैक्ट्री संचालक

घटना के बाद फैक्ट्री संचालक गुड्डू बरनवाल के मौके से गायब होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालन और वहां भारी मात्रा में केमिकल रखे जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अवैध फैक्ट्री संचालक पर होगी कार्रवाई

मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने घनी आबादी वाले इलाके में अवैध फैक्ट्रियों के संचालन और ज्वलनशील केमिकल के भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रिहायशी इलाके के पास इतनी बड़ी मात्रा में केमिकल कैसे रखा गया? फैक्ट्री के संचालन के लिए जरूरी अनुमति और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं? इसकी जांच जरूरी है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब प्रशासन की जांच और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments