HomeJharkhandझारखंड की रसोइया-संयोजिकाएं 25-26 नवंबर को करेंगी विधानसभा का घेराव, 24 जिलों...

झारखंड की रसोइया-संयोजिकाएं 25-26 नवंबर को करेंगी विधानसभा का घेराव, 24 जिलों से जुटेंगी महिलाएं

रांची। झारखंड में अपनी लंबित मांगों को लेकर विद्यालयों में कार्यरत रसोइया और संयोजिकाओं ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। झारखंड विद्यालय रसोइया-संयोजिका संघ ने 25 और 26 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान जोरदार प्रदर्शन करने की तैयारी की है। इस आंदोलन में राज्य के सभी 24 जिलों से रसोइया और संयोजिकाओं के शामिल होने की संभावना है। संघ ने विधानसभा घेराव की भी तैयारी की है।

संघ की ओर से प्रस्तावित आंदोलन को लेकर राजधानी रांची में जुटने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आंदोलनकारी महिलाएं विधानसभा परिसर के निकट कुटे मैदान में एकत्रित होंगी और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगी। विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होना है। इसी दौरान संघ ने अपनी आवाज बुलंद करने का फैसला लिया है।

सरकार से वार्ता नहीं होने पर संघ में नाराजगी

संघ की नेता अनीता देवी केशरी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करना भी उचित नहीं समझा। इससे रसोइया और संयोजिकाओं में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही महिलाओं के सब्र का बांध अब टूट चुका है। इस बार राज्य के सभी 24 जिलों की रसोइया और संयोजिकाएं एकजुट होकर राजधानी पहुंचेंगी और सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगी।

सिर्फ आश्वासन नहीं, मांगों का समाधान चाहती हैं महिलाएं

अनीता देवी केशरी ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। संघ चाहता है कि वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार ठोस निर्णय ले। मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।

25 और 26 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में इन दोनों दिनों में रसोइया-संयोजिकाओं का प्रदर्शन सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती हो सकता है। अब देखना होगा कि संघ के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से वार्ता की पहल होती है या नहीं और वर्षों से लंबित मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments