HomeJharkhandताराबेड़ा बंद खदान में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, CISF-CCL ने 5 रेट...

ताराबेड़ा बंद खदान में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, CISF-CCL ने 5 रेट हॉल किए बंद

बेरमो:- ढोरी क्षेत्र के ताराबेड़ा बंद खदान में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF और CCL प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने अवैध उत्खनन के लिए बनाए गए 5 रेट हॉल को बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार, CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराबेड़ा बंद खदान में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद CISF ने मामले की जानकारी CCL के GM राजीव कुमार सिंह को दी।

इसके बाद CISF और CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित कर अवैध खनन स्थल पर कार्रवाई की गई। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अवैध उत्खनन के लिए बनाए गए 5 रेट हॉल को बंद करा दिया।

CISF अधिकारियों के मुताबिक, अवैध कोयला खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन होता है। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्रभावित होने और CCL के राजस्व को नुकसान पहुंचने की भी आशंका रहती है।

CISF ने कहा कि कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। CCL प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments