HomeJharkhandकतरास में रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई हुंडई कार, भीषण...

कतरास में रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई हुंडई कार, भीषण आग में जलकर राख

बाघमारा: धनबाद जिले के कतरास स्थित मां लिलौरी स्थान के पास रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराने के बाद एक हुंडई कार में भीषण आग लग गई। हादसा बीती रात करीब एक बजे धनबाद रेल मंडल के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। हालांकि, कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में सभी के सुरक्षित होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, बोकारो की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई कार मां लिलौरी स्थान के पास रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments