HomeJharkhandबिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी...

बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक और युवती के बीच जमकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

मोबाइल चोरी कर ब्लैकमेल करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि मोबाइल में मौजूद सामग्री के आधार पर आरोपी उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की बात कहकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था। युवती के अनुसार, वह काफी समय से युवक की तलाश कर रही थी।

बुधवार को युवती को कथित आरोपी जुबिली पार्क के पास दिखाई दिया। इसके बाद उसने युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस युवती की ओर से लगाए गए मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments