Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandशहर के VIP ज़ोन में फ़ायरिंग, ताबड़तोड़ फ़ायरिंग में 1 की मौत

शहर के VIP ज़ोन में फ़ायरिंग, ताबड़तोड़ फ़ायरिंग में 1 की मौत

गोलीबारी में कालू लामा की मौत हो गयी, जबकि राजू लामा और सोहन विश्वकर्मा घायल है।

राँची:

शहर के हाई सिक्युरिटी क्षेत्र जहां झारखंड के मुख्यमंत्री के पिता एवं जेएमएम के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिबू सोरेन रहते हैं, उनके आवास के समीप भी अपराधी गोली बारी करने में भी नही हिचक रहे है। दरअसल रांची के अतिव्यस्ततम मोरहाबादी मैदान में अंधाधुंध फायरिंग अपराधियों ने की है। घटनास्थल के कुछ ही दूर रांची के SSP, DC और दिशोम गुरु का आवास है। चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय अपराधी कालू लामा व उसके दो सहयोगियों पर गोली चलाई। इस गोलीबारी में कालू लामा की मौत हो गयी, जबकि राजू लामा और सोहन विश्वकर्मा घायल है।फिलहाल घायलों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है। इधर भागते समय अपराधियों ने कुछ राहगीरों पर भी फायरिंग की है।
जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान के पास दो स्कूटी में सवार चार अपराधियों के द्वारा दो युवक को निशाना बनाया गया है और उन्हें गोली मारी गई है। बताया गया है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान पर अचानक तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बिहार नंबर की स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे। कई युवतियों को भी आई चोट। भागते समय एक कार को भी बुरी तरह से अपराधियों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। कार पर भी गोलियां चलाई गई। लगभग 6 राउंड फायरिंग की गयी है। पुलिस ने मौके दो खोखा बरामद किया है। मोरहबादी मैदान के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। जिसके बाद घायल युवको को रिम्स ले जाया गया है। वहीं इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इस गोलीकांड के दौरान चश्मदीद के द्वारा बताया गया कि मोराबादी मैदान में लगने वाले दुकान के पीछे से गोली चलाई गई है और चार लोगों ने गोली चलाई है। वहीं दो अपराधी के हाथ में पिस्टल थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 4 लोग 2 स्कूटी पर सवार हो कर आये। दोनों स्कूटी में बिहार का नंबर प्लेट लगा हुआ था। कालू की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात को दिन के उजाले में अंजाम देकर सभी अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार कालू लामा रांची के बरियातू इलाके का रहने वाला था।वह एक माह पहले जेल से निकला था। गुरुजी शिबू सोरेन, एसएसपी आवास और उपायुक्त आवास से महज चंद कदमों की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने गैंगवार की आशंका जाहिर की है।घटना स्थल पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी, लालपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं। फायरिंग को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रांची पुलिस की फ़ाइल में कालू लामा के नाम कई मामले दर्ज हैं। वह एक महीना पहले ही जेल से बाहर निकला था। घायल लोगों में कालू का भाई राजू लामा और उसका सहयोगी बब्बन विश्वकर्मा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments