HomeJharkhandधनबाद में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, धरना दे रहे बिरंचन पांडे...

धनबाद में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, धरना दे रहे बिरंचन पांडे के विरोध में उतरे पंडुकी गांव के ग्रामीण

धनबाद: जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर उस समय माहौल गरमा गया, जब सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप लगाकर धरना दे रहे पंडुकी निवासी बिरंचन पांडे के विरोध में गांव के दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए।

दरअसल, बिरंचन पांडे ने व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी पर पंडुकी में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने धनबाद के उपायुक्त से शिकायत की है और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर वह रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे हैं।

वहीं, व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी ने बिरंचन पांडे के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका दावा है कि बिरंचन पांडे और उनके भतीजे ने जमीन के एवज में उनसे छह लाख रुपये लिए थे। अब जब वह अपनी रकम वापस मांग रहे हैं, तो उन पर झूठे मुकदमे और तरह-तरह के आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

कृष्ण मुरारी चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि बिरंचन पांडे उनके संस्थान में काम करने वाले मजदूरों को धमकाते हैं। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

इधर, पंडुकी गांव के उमाचरण महतो सहित दर्जनों ग्रामीण रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और बिरंचन पांडे के धरने का विरोध किया। ग्रामीणों ने उनके आरोपों पर सवाल उठाते हुए धरने के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

फिलहाल, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई है, तो दूसरी ओर छह लाख रुपये के लेन-देन का मामला उठाया जा रहा है। अब इस पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments