Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandकांग्रेस ने भगवान राम को नकारा, जनता कांग्रेस को नकारेगी : संजय...

कांग्रेस ने भगवान राम को नकारा, जनता कांग्रेस को नकारेगी : संजय सेठ

सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं।

सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को विद्यानगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक कहा, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वाले पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग सनातनी को एड्स और आतंकवादी बताते हैं। सनातनी का विरोध करने वालों को कभी देश माफ नहीं करेगा। भगवान राम हम सबों के आराध्य हैं। उनका अपमान मतलब देश के 140 करोड लोगों का अपमान। जब मुग़ल और अंग्रेज शासन सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो कांग्रेस की क्या औकात। कांग्रेस ने सनातनी धर्म को हमेशा अपमानित कर तुष्टिकरण की राजनीति की 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ। यह गौरव की बात है, परंतु कांग्रेसी इसे भी नहीं पचा पा रहे हैं। देश की जनता इस चुनाव में जवाब देगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को अरगोड़ा रिलायंस फ्रेश से चापु टोला, लाजपत नगर ,में पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रांची लोकसभा के प्रत्याशी सह सांसद सेठ ने पदयात्रा कर लोगों को मोदी सरकार के उपलब्धियां को बताया। उन्होंने कहा कोरोना कल में जब पूरे देश की इकोनॉमी डूब रही थी। वहीं भारत की इकोनॉमी आगे बढ़ रही थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। इस कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद ओम प्रकाश, अशोक मिश्रा, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, चंदन सिंह, युवा मोर्चा के रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, गुड्डू सिंह, मुनेश्वर साहू, अमित साहू, सूरज साहू, विशाल साहू, प्रकाश साहू, सुचिता सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिर्की, विकास तिर्की, विजय पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments