HomeJharkhandबाबूलाल मरांडी की खराब बुलेटप्रूफ गाड़ी पर कांग्रेस का तंज, सोनाल शांति...

बाबूलाल मरांडी की खराब बुलेटप्रूफ गाड़ी पर कांग्रेस का तंज, सोनाल शांति बोलीं- एथनॉल की वजह से खराब हुई होगी गाड़ी

रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बुलेटप्रूफ गाड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी सरकार को वापस लौटाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि गाड़ी बार-बार बीच रास्ते में खराब हो जाती है और अब यह समस्या सिर्फ उनकी नहीं रह गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने सुरक्षा वाहनों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

इस मामले पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के पत्र पर सरकार संज्ञान लेगी और सुरक्षा से जुड़े इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा के मामले में कोई कोताही नहीं बरतती है। नियमों के तहत उनकी गाड़ी बदली जाएगी।

हालांकि, सोनाल शांति ने गाड़ी खराब होने के पीछे एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को भी एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को केवल अपनी गाड़ी की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि देश की करीब 150 करोड़ जनता के वाहनों के बारे में भी सोचना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के बजाय 30 से 35 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाया जा रहा है, जिससे आम लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संभव है बाबूलाल मरांडी की बुलेटप्रूफ गाड़ी भी एथनॉल की वजह से खराब हुई हो। इस संबंध में उन्हें केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

बुलेटप्रूफ गाड़ी की खराब स्थिति और एथनॉल मिश्रण को लेकर कांग्रेस के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments