HomeJharkhandपारस हॉस्पिटल में 9 माह की बच्ची की ऑपरेशन के बाद मौत,...

पारस हॉस्पिटल में 9 माह की बच्ची की ऑपरेशन के बाद मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रांची। पारस हॉस्पिटल में नौ महीने की बच्ची की ऑपरेशन के बाद मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के कटे हुए होठ का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत खराब हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मामले में मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments