HomeJharkhandसारठ में बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, बाबा दुबे मंदिर में की...

सारठ में बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, बाबा दुबे मंदिर में की पूजा-अर्चना; झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा

देवघर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित बभनगामा गांव के प्रसिद्ध बाबा दुबे मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

बाबूलाल मरांडी के मंदिर पहुंचने पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा

बाबा दुबे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के साथ-साथ केंद्र में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार कुछ कमियां रह गई थीं, जिन्हें अब दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पिछली बार रही कमियों को सुधारकर आगे बेहतर परिणाम हासिल करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments