HomeJharkhandदुमका में संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, 8 जिलों के 200...

दुमका में संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, 8 जिलों के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

दुमका। संथाल परगना की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से दुमका में दो दिवसीय संथाल परगना बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। 28 और 29 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में संथाल परगना के आठ जिलों से करीब 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के दीपक कुमार झा, राधे भालोटिया और आयोजन सचिव अंकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंडर-9 से अंडर-19 तक के खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

टूर्नामेंट में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा मेंस डबल्स प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतियोगिता के दौरान कोर्ट पर खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक है।

स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संथाल परगना के विभिन्न जिलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलेगा और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

गो स्पोर्ट्स एवं गो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुमका के आयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र में बैडमिंटन खेल को नई पहचान मिलेगी और अधिक से अधिक युवा इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments