HomeJharkhandछात्र आंदोलन को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- लाखों...

छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- लाखों युवाओं के साथ हो रहा छल

रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड के लाखों छात्र-छात्राओं के साथ छल कर रही है। सरकार के वादों से निराश होकर छात्र एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतरने को मजबूर हैं।

दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि इससे पहले भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उस समय सरकार ने जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर रोक लगाने तथा छात्रों को राहत देने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं होने के कारण छात्र एक बार फिर महापंचायत के माध्यम से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments