HomeJharkhandबोकारो: अजय भारती पर हमले को लेकर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, कसमार थाना...

बोकारो: अजय भारती पर हमले को लेकर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, कसमार थाना प्रभारी के खिलाफ की नारेबाजी

बोकारो: कसमार में भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय भारती पर हुए हमले के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कार्यकर्ता कसमार थाना परिसर पहुंचे और थाना के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान थाना प्रभारी कुंदन कुमार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में शेष तीन आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कसमार थाना को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में लोहा और कोयले का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जाती है। उनके अनुसार, यह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

दरअसल, कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी और भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय भारती पर बीते दिनों हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से भाजपा नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं।

वहीं, वर्धन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और लोहा-कोयला व्यवसायी सुमित वर्धन जायसवाल के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर भी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस से शेष तीन आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments