HomeJharkhandनिशा भगत की मौत पर गरमाई झारखंड की सियासत, बीजेपी ने 18...

निशा भगत की मौत पर गरमाई झारखंड की सियासत, बीजेपी ने 18 नवंबर को बंद का किया ऐलान, CBI जांच की मांग तेज

रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सन्नी टोप्पो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाली निशा भगत की संदिग्ध मौत कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल, जंगल, जमीन और जमीन माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली नेत्री के मामले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार, 10 नवंबर को छोटानागपुर के सभी सात जिलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 11 नवंबर को आदिवासी समाज की महिलाएं कैंडल मार्च निकालकर निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग करेंगी।

इसके बाद 17 नवंबर को झारखंड के सभी 595 मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 18 नवंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।

बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि निशा भगत को न्याय दिलाने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा। अब इस मामले में राज्य सरकार की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments