HomeJharkhandगिरिडीह में दिनदहाड़े यूको बैंक में डकैती, हथियार के बल पर करीब...

गिरिडीह में दिनदहाड़े यूको बैंक में डकैती, हथियार के बल पर करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हुए अपराधी

गिरिडीह, 5 नवंबर 2026। झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। धनवार थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक में गुरुवार को 4 से 5 हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 से 5 अपराधियों ने मिलकर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है।

एसपी के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के आधार पर करीब 10 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। हालांकि, बैंक में नकदी का मिलान होने के बाद ही लूटी गई रकम की सही जानकारी मिल सकेगी। आशंका है कि लूट की राशि 10 लाख रुपये से अधिक भी हो सकती है।

पुलिस की कई टीमें कर रहीं छापेमारी

घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। फरार अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments