HomeJharkhandटाटा-पुरुलिया NH-18 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार गंभीर; पिकअप वैन...

टाटा-पुरुलिया NH-18 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार गंभीर; पिकअप वैन चालक फरार

सरायकेला। टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बेड़मा इलाके में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के आमटाड़ गांव निवासी बकुल मुर्मू और मंगल मुर्मू मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से बलरामपुर होते हुए अयोध्या पहाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान NH-18 पर बेड़मा इलाके में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार छोटी पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बलरामपुर के बांसगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पुरुलिया के देबेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments