HomeJharkhandजयराम महतो पर ढुल्लू महतो का विवादित बयान

जयराम महतो पर ढुल्लू महतो का विवादित बयान


डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बीच जारी जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। दोनों नेताओं की बयानबाजी के बीच कोयलांचल की सियासत गरमाती नजर आ रही है। इसी क्रम में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर तीखा हमला बोला है और उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

ढुल्लू महतो ने जयराम महतो की विचारधारा और आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की जनता सब देख रही है। उन्होंने जयराम महतो पर ‘लालखंड’ की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड के लोग ऐसी विचारधारा को स्वीकार नहीं करेंगे।

ढुल्लू महतो ने अपने बयान में जयराम महतो को ‘माफिया का दलाल’ भी कहा और आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य केवल पैसे कमाना है। उन्होंने जयराम महतो को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो दोबारा डुमरी से चुनाव लड़कर दिखाएं और भागने का काम न करें।

भाजपा सांसद ने जयराम महतो पर डरपोक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में झारखंड से उग्रवाद और कथित ‘लालखंड’ की विचारधारा को खत्म करने का काम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी विचारधारा झारखंड में नहीं चलेगी।

ढुल्लू महतो के इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। हालांकि, जयराम महतो की ओर से इस बयान पर तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments